केरल : तालाब में गिर कर किशोरी डूबी, मौत
केरल : तालाब में गिर कर किशोरी डूबी, मौत
कोच्चि, अप्रैल 15 (भाषा) मंगलवार को खाली पड़ी एक खदान के पास तालाब में गिरकर डूबने से 17 साल की एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवर को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान निषाद एम एम की पुत्री हादिया हनन के रूप में की गई है जो पेरुम्बावूर के एडावूर की निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार को शाम के लगभग सवा पाँच बजे हुआ जब हनन अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ कोथामंगलम के एरामल्लूर के चेरुवट्टूर खदान के पास खेलने गयी थी।
खेलने के दौरान वह खनन गतिविधियों की वजह से बने एक तालाब में गिर गयी।
पुलिस के मुताबिक, दमकल कर्मियों तथा स्थानीय निवासियों द्वारा चलाए गए एक घंटे के बचाव अभियान के बाद किशोरी को पानी से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
कोथामंगलम पुलिस मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पोस्ट्मॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


