मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना लाएगा केरल

मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना लाएगा केरल

मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना लाएगा केरल
Modified Date: June 14, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: June 14, 2026 8:55 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 14 जून (भाषा) वन से लगे इलाकों और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से केरल सोमवार से 100 दिनों की एक कार्ययोजना शुरू करेगा। राज्य के वन विभाग ने यह जानकारी दी।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 17 जन-केंद्रित परियोजनाओं वाली इस पहल का लक्ष्य जैव विविधता संरक्षण और मानव जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करना है।

यह कार्ययोजना ऐसे समय में लाई गई है जब राज्य में हाल के सप्ताहों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं और उनसे संबंधित मौत के मामले सामने आए हैं।

अगले 100 दिनों के दौरान विभाग वन्यजीव संघर्ष को कम करने, मुआवजा वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने, आधुनिक तकनीक के माध्यम से वन्यजीव निगरानी को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण पर ध्यान केंद्रित करेगा।

पहले चरण के तहत, अधिक मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में 100 किलोमीटर लंबी नई सौर ऊर्जा संचालित बाड़ लगाई जाएगी। साथ ही लगभग 2,000 किलोमीटर लंबी मौजूदा बाड़ों की मरम्मत का कार्य तेज किया जाएगा और उन्हें एक केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में