बर्थडे स्पेशल: सुर सम्राट किशोर कुमार की 88वीं जयंती
बर्थडे स्पेशल: सुर सम्राट किशोर कुमार की 88वीं जयंती
महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की आज 88वीं जयंती. खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उनके प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि दी. किशोर की याद में देशभर में उनके गानों की महफील सजेगी. मध्यप्रदेश के खंडवा के निवासी और बंगाली परिवार में जन्म लेने वाले किशोर कुमार की अदायगी से लेकर उनकी गायकी तक का हर कोई कायल रहा था. खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास गांगुली था. उनके पिता कुंजीलाल गांगुली मशहूर वकील थे और बड़े भाई अशोक कुमार बॉलीवुड में एक स्थापित कलाकार थे. लेकिन अशोक कुमार किशोर कुमार को गायक नहीं अभिनेता बनाना चाहते थे. किशोर कुमार ने अभिनेता के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ी लेकिन गायक के रूप में वह अधिक सफल हुए.

Facebook


