केएमसी मंदिरों में उपयोग हो चुके फूलों से बनाएगा प्राकृतिक रंग और अगरबत्ती: अधिकारी
केएमसी मंदिरों में उपयोग हो चुके फूलों से बनाएगा प्राकृतिक रंग और अगरबत्ती: अधिकारी
कोलकाता, 29 जून (भाषा) कोलकाता नगर निगम (केएमसी) पश्चिम बंगाल नगर विकास विभाग के तकनीकी और अवसंरचना सहयोग से शहर भर के मंदिरों में पूजा में उपयोग किए जा चुके फूल-मालाओं से प्राकृतिक रंग तथा अगरबत्ती बनाने की एक परियोजना शुरू करेगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य फूलों के कचरे से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करना और साथ ही आजीविका के अवसर पैदा करना है।
राज्य नगर विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मंदिरों में इस्तेमाल होने वाले फूलों और मालाओं को आमतौर पर पूजा के बाद फेंक दिया जाता है। इसके बजाय, अब इन्हें इकट्ठा किया जाएगा और इनसे पर्यावरण अनुकूल अगरबत्ती तथा प्राकृतिक ‘अबीर’ (गुलाल) बनाया जाएगा। इस परियोजना से शुरुआती चरण में कम से कम 15 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।’
भाषा सुमित माधव
माधव

Facebook


