कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
Modified Date: May 6, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: May 6, 2026 6:35 pm IST

बीड, छह मई (भाषा) मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में कूलर में पानी भरते समय बिजली का झटका लगने से 26 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को सुबह 8.30 बजे अंबाजोगाई तहसील के घाटनंदूर गांव में हुई और मृतक की पहचान सैयद नजीर कादिर के रूप में हुई, जो अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

पुलिस ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर कादिर काम पर निकलने की तैयारी कर रहा था और बढ़ती गर्मी के बीच घर पर लोहे के कूलर में पानी डालने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान कूलर में बिजली का करंट उतर गया, जिससे उसे तेज झटका लगा और वह बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य तुरंत कादिर को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबाजोगाई कस्बे के स्वामी रामानंद तीर्थ सरकारी ग्रामीण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में