उत्तर दिल्ली में मकान में सीढ़ी ढही, पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया
उत्तर दिल्ली में मकान में सीढ़ी ढही, पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया
नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान के अंदर सीढ़ी ढहने के बाद एक शिशु समेत एक परिवार के पांच सदस्यों और एक कुत्ते को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजकर 30 मिनट पर रूप नगर इलाके के तिलक चौक स्थित एक मकान में हुई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार एक मकान के ढहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई दलों को मौके पर भेजा गया।
बचाव अभियान के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि पहली मंजिल पर सीढ़ी ढह गई थी, जिससे दूसरी मंजिल पर कई लोग फंस गए थे।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि इमारत से कुल पांच लोगों और एक कुत्ते को सुरक्षित बचाया गया।
बचाये गये लोगों की पहचान मानसी (45), उनकी बेटी अंजलि (24), कविता, उनकी बेटी पायल (21) और पांच महीने की नवजात नीरू के रूप में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा नोमान
नोमान देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


