केरल में एलडीएफ शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया लेकिन बार की संख्या बढ़ायी: खरगे
केरल में एलडीएफ शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया लेकिन बार की संख्या बढ़ायी: खरगे
कोझिकोड (केरल), 25 मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसके 10 साल के शासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद किया, शबरिमला से सोना कथित तौर पर गायब हुआ और बार की संख्या में वृद्धि हुई।
खरगे ने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का चुनावी अभियान केरल को फिर से उसकी जनता के हाथों में सौंपने और एलडीएफ शासन को समाप्त करने के मिशन के साथ शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में एलडीएफ शासन के कारण राज्य और उसकी जनता पर भारी वित्तीय ऋण का बोझ पड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश नहीं कर रही है, बल्कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को विजयी बनाने में मदद कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि पंजाब के बाद देश में सबसे अधिक मादक पदार्थ के मामले केरल में हैं और इस स्थिति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
राज्य में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।
भाषा अमित नरेश
नरेश

Facebook


