नेता प्रतिपक्ष अशोक ने एसआईआर का बचाव किया

नेता प्रतिपक्ष अशोक ने एसआईआर का बचाव किया

नेता प्रतिपक्ष अशोक ने एसआईआर का बचाव किया
Modified Date: May 16, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: May 16, 2026 6:52 pm IST

बेंगलुरु, 16 मई (भाषा) कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने शनिवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को हटाना है तथा यह राष्ट्रीय हित और सुरक्षा के लिए है।

उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि एसआईआर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के मुद्दे का भी समाधान करेगा। भाजपा नेता ने इस प्रक्रिया का विरोध करने वालों से सवाल किया।

उन्होंने पूछा, ‘‘वे इस प्रक्रिया से क्यों डरते हैं?’’ कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन का अगला चरण 20 जून से शुरू होगा, जिसमें 5.5 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया में 30 जून से बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा एक महीने तक घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

अशोक ने कहा, ‘‘कुछ मुस्लिम संगठनों ने एसआईआर का विरोध किया है। भारत में दो करोड़ से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल में हैं, इसके बाद असम और बिहार का स्थान आता है। कर्नाटक में 10 लाख से अधिक बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। अगर कोई इस पर मुझे चुनौती देता है, तो मैं उन्हें बेंगलुरु के उन इलाकों को व्यक्तिगत रूप से दिखाने के लिए तैयार हूं जहां वे रह रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पत्रकारों से बातचीत में वर्तमान आयुक्त के नेतृत्व में बेंगलुरु पुलिस ने लगभग 250 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की है और उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया है।

भाषा संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में