लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की

लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की

लिएंडर पेस ने भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Modified Date: April 1, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:14 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक बाद बुधवार को पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पेस के साथ अपनी ‘शिष्टाचार’ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “खेल के क्षेत्र में आपका व्यापक अनुभव और राष्ट्र के प्रति आपकी निष्ठा निश्चित रूप से समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आपके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा की इस नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले, भारतीय टेनिस के पूर्व खिलाड़ी मंगलवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी का दामन थामने के बाद कहा कि यह ‘सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी’ है और राष्ट्र की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है।

पेस (52) इससे पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में थे।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में