जानें किन मशहूर हस्तियों की एड्स ने ले ली जान

जानें किन मशहूर हस्तियों की एड्स ने ले ली जान

जानें किन मशहूर हस्तियों की एड्स ने ले ली जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 30, 2017 1:43 pm IST

एड्स..एक ऐसी बीमारी जो न अमीरी देखती न गरीबी , न पद देखती न रुतबा, अगर इससे बचा जा सकता है तो सिर्फ सावधानी और सतर्कता से। आज तक हमने बहुत सी गंभीर बीमारियों से लोगों की मौत की मौत होते देखा है लेकिन एड्स से होने वाली मौत के आंकड़े हमें चौंका देते हैं। साल 2014 की रिपोर्ट के अनुसार 3.99 करोड़ लोग पूरे विश्व में एड्स से पीड़ित हैं और वर्ष 2014 तक 12 लाख लोगों की एड्स से मौतें हो चुकी हैं. 

मौत के इस भयावह आंकड़ों को देखते हुए बड़े पैमाने और विश्व स्तर पर इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाए गए, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आए और  पिछले 15 वर्षों में एड्स के मामलों में 35% कमी आई है। पिछले एक दशक में एड्स से हुई मौतों के मामलों में 42% कमी आई है. 

अगर हम भारत की स्थिति की बात करें तो पूरे विश्व में एचआईवी पीड़ितों के मामले में हमारा देश पूरे विश्व में तीसरा स्थान रखता है. यहां 15-20 लाख लोग एड्स से पीड़ित हैं और 1.50 लाख लोग वर्ष 2011-2014 के बीच इसकी वजह से मर चुके हैं. हमारे देश में कुल एड्स पीड़ितों में 40% महिलाएं इससे पीड़ित हैं.

इस जानलेवा बीमारी का अभी तक पूर्ण इलाज नहीं मिल पाया है। एड्स रोग की मूलतः उत्पत्ति किन्शासा शहर में हुई, जो कि अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कॉन्गो की राजधानी है. इस बीमारी के सामने आने के 30 साल बाद इसकी उत्पत्ति का पता चल पाया है. साइंस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है वैज्ञानिकों ने वायरस के जैनेटिक कोड के नमूनों का विश्लेषण किया. प्रमाणों में इसकी उत्पत्ति किन्शासा में होने का पता चला. रिपोर्ट के मुताबिक तेज़ी से बढ़ती वेश्यावृत्ति, आबादी और दवाखानों में संक्रमित सुइयों का उपयोग संभवत इस वायरस के फैलने का कारण बने.दुनिया भर की नज़रों में एचआईवी 1980 के दशक में आया था और उस वक्त क़रीब साढ़े सात करोड़ लोग एचआईवी से ग्रस्त थे. 1 दिसंबर वर्ल्ड एड्स डे के अवसर पर हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे मशहूर लोगों के बारे जिनकी एड्स से मौत हो गयी। 9 जुलाई 1986 में मुंबई के एक अस्पताल में एड्स के पहले मरीज की मौत हुई थी। इस बीमारी से आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी पीड़ित थे.

निशा नूर

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निशा नूर ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स भी इस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते थे. निशा 80 के दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस थीं. उस समय निशा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बताया जाता है कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था, जिसके बाद बदनामी की वजह उन्होंने हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी.

फिर कई सालों बाद निशा सड़क पर बुरे हाल में मिली थी. वहां के आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था तब पता चला कि उन्हें एड्स था। साल 2007 में निशा जिंदगी की जंग से हार गयीं। सूत्रों की मानें तो, जब निशा को नागोर की दरगाह के पास पड़ा पाया गया तो उनके शरीर पर कीड़ें और चींटियां रेंग रही थीं.

पेड्रो पाब्लो जमोरा

अमेरिका में जब होमोसेक्सुअलिटी को क्राइम माना जाता था, तब पाब्लो ऐसे शख्स थे, जिन्होंने खुल कर अपने गे होने की बात स्वीकार की थी. पाब्लो और उनके गे पार्टनर सीन सस्सेर एड्स से ग्रस्त थे. पाब्लो ने MTV के पॉपुलर शो The Real World: San Fransisco पर अपनी बीमारी और गे होने पर खुलकर बातें की थी.

उनकी मौत 11 नवंबर 1994 को हुई थी. इस दिन उनके रियलिटी शो का आखिरी एपिसोड भी ऑन एयर हुआ था. इसके कुछ समय बाद इनके पार्टनर की भी मौत हो गई थी.

जिया सारंगी

जिया सारंगी एक अमेरिकन मॉडल थीं, इन्होंने दुनिया के टॉप ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की थी. महज 26 साल की उम्र में ही इस मॉडल को एड्स जैसी गंभीर बीमारी हो गयी थी. एक समय पर ये मॉडल कामयाबी के मुकाम पर पहुंच गयी थीं, लेकिन फिर इन्हें ड्रग्स की ऐसी लत लग गई, जिसने इनके करियर को पूरी तरह से डूबा दिया था.

 

इसी दौरान जिया सारंगी को न्यूमोनिया हो गया था जिस वजह से इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने इनकी बॉडी में HIV वायरस पाया। इसके कुछ समय बाद इनकी मौत हो गई.

आर्थर ऐशे

आर्थर ऐशे अमेरिका के पहले महान टेनिस प्लेयर थे, जिन्होंने  जिन्होंने यूएस डेविस कप में टीम का नेतृत्व किया और यूसएस विंबलडन भी जीता। एड्स के बारे में पता चलने के बाद आर्थर ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कई कदम उठाए। 1993 में बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।

रिक्की विल्सन

अमेरिका म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रिक्की। रिक्की उस समय काफी मशहूर थे। पॉपुलर बैंड B52 का हिस्सा रहे रिक्की गिटार बजाते थे। उन्हें अपने HIV पॉजिटिव होने की बात 1983 में पता चली। इसके दो साल बाद बीमारी से लड़ते हुए इनकी मौत हो गई।


लेखक के बारे में