उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक बुलाने, महापौर चुनाव कराने की मंजूरी दी

उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक बुलाने, महापौर चुनाव कराने की मंजूरी दी

उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक बुलाने, महापौर चुनाव कराने की मंजूरी दी
Modified Date: February 18, 2023 / 04:54 pm IST
Published Date: February 18, 2023 4:54 pm IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।

इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।

एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक बुलाने और महापौर, उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आज दिन में ट्वीट किया था, ‘‘एमसीडी के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में