शराब तस्कर गिरफ्तार, 100 पेटी शराब बरामद

शराब तस्कर गिरफ्तार, 100 पेटी शराब बरामद

शराब तस्कर गिरफ्तार, 100 पेटी शराब बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 19, 2022 1:05 pm IST

नोएडा (उप्र),19 जुलाई (भाषा) नोएडा की जेवर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह शराब तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 100 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

जेवर थाने के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शिवा ढाबे के पास पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोका। उन्होंने बताया कि कैंटर के अंदर 100 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली। पुलिस ने कैंटर चलाक रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है वह राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि शराब की बोतलों को सॉस, पानी की बोतलों तथा ग्लूकोज के डिब्बों के नीचे छुपा कर रखा गया था।

भाषा सं प्रशांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में