उपराज्यपाल संधू ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए कार्य योजना प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा

उपराज्यपाल संधू ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए कार्य योजना प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा

उपराज्यपाल संधू ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए कार्य योजना प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा
Modified Date: April 27, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: April 27, 2026 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सभी विभागों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव की कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है।

संधू ने भीषण गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ एक बैठक की।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गर्मियों की शुरुआत के साथ, सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कार्य योजना एक हफ्ते के अंदर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इसे लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, और सार्वजनिक स्थलों पर गर्मी से बचाव के उपाय करके महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों जैसे कमजोर समूहों की सुरक्षा पर खास ध्यान देंगे।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘प्रगति पर करीबी नजर रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चत हो सके कि हर विभाग बिना रुकावट के तालमेल से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे।’’

उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में शहर के पक्षियों और जानवरों की देखभाल पर भी जोर दिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है क्योंकि आज शहर में लू की स्थिति रहने की उम्मीद है।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में