उपराज्यपाल सिन्हा ने नशा-रोधी अभियान में एकजुट सामाजिक कार्रवाई का आह्वान किया

उपराज्यपाल सिन्हा ने नशा-रोधी अभियान में एकजुट सामाजिक कार्रवाई का आह्वान किया

उपराज्यपाल सिन्हा ने नशा-रोधी अभियान में एकजुट सामाजिक कार्रवाई का आह्वान किया
Modified Date: April 15, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: April 15, 2026 4:53 pm IST

जम्मू, 15 अप्रैल (भाषा) उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन जिले में बुधवार को ‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब समाज किसी उद्देश्य के लिए एकजुट होता है, तो कानून हजार गुना अधिक शक्तिशाली हो जाता है।

सिन्हा ने 11 अप्रैल को जम्मू से और 13 अप्रैल को कठुआ से 100 दिवसीय नशा-विरोधी अभियान का उद्घाटन किया था।

उपराज्यपाल ने रामबन में पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया तथा कहा, ‘‘आज मैंने नशामुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत रामबन में पदयात्रा का नेतृत्व किया और एक जनसभा को संबोधित किया।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह कोई साधारण आयोजन नहीं है। हम नशे की लत को जड़ से खत्म करने, समाज को बदलने और अपने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब समाज किसी उद्देश्य के लिए एकजुट होता है, तो कानून हजार गुना अधिक शक्तिशाली हो जाता है। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करने की जरूरत है जहां मादक पदार्थ के तस्कर कानून से डरें और नशे से मुक्ति पाने वाला व्यक्ति खुद पर, अपने परिवार पर, अपने समाज पर और अपनी सरकार पर गर्व महसूस करे।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में