Omar Abdullah Viral Video : “इसे काटो मत, सहेज कर रखो”, उद्घाटन समारोह में इस वजह से रिबन पर कैंची चलाने से उमर अब्दुल्ला ने किया इनकार, देखें वीडियो

श्रीनगर में एक उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे के रंगों वाले रिबन को काटने से इनकार कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसे सम्मान के साथ सहेजने का निर्देश दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Omar Abdullah Viral Video : “इसे काटो मत, सहेज कर रखो”, उद्घाटन समारोह में इस वजह से रिबन पर कैंची चलाने से उमर अब्दुल्ला ने किया इनकार, देखें वीडियो

Omar Abdullah Viral Video / Image source : SCREENGRAB

Modified Date: April 15, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: April 15, 2026 5:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीनगर में उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ वाकया
  • तिरंगे के रंगों वाला रिबन देखकर रुके उमर अब्दुल्ला
  • रिबन काटने से किया साफ इनकार

नई दिल्ली : Omar Abdullah Viral Video  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। श्रीनगर में हुए एक उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

J&K CM Srinagar Event तिरंगे के सम्मान में कैंची चलाने से किया इनकार

दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में एक उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जब वह रिबन काटकर उद्घाटन करने के लिए आगे बढ़े, तो उनकी नजर वहां लगे रिबन पर पड़ी। वह रिबन भारतीय तिरंगे के रंगों से बना हुआ था। तिरंगे के समान दिखने वाले उस रिबन पर कैंची चलाने के बजाय, उमर अब्दुल्ला तुरंत रुक गए और उसे काटने से साफ इनकार कर दिया।

अधिकारियों को दिया खास निर्देश

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि इसमें तिरंगे के रंग हैं, इसलिए इसका अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिबन को कैंची से काटने के बजाय इसे सम्मान के साथ खोलकर और सुरक्षित तरीके से मोड़कर रखा जाए। उनके इस निर्देश के बाद वहां मौजूद लोगों ने रिबन को खोलकर सहेज लिया।उमर अब्दुल्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.