उपराज्यपाल सिन्हा ने गांदरबल का दौरा किया,अमरनाथ यात्रा से जुड़े सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
उपराज्यपाल सिन्हा ने गांदरबल का दौरा किया,अमरनाथ यात्रा से जुड़े सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
(तस्वीर के साथ)
श्रीनगर, 28 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गांदरबल जिले में बालटाल स्थित आधार शिविर में एक बैठक करके आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अमरनाथ यात्रा-2026 के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए बुनियादी ढांचे, सुरक्षा उपायों और समग्र व्यवस्थाओं का आकलन किया।
सिन्हा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं का स्वागत ऐसे माहौल में करें जो सुरक्षित, आरामदायक और सुव्यवस्थित हो।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता है कि हर श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सके और एक समृद्ध और संतोषजनक अनुभव के साथ लौटे। यह पवित्र यात्रा आस्था और साझा खुशी का क्षण है। मैं चाहता हूं कि व्यवस्थाओं में यह भावना दिखे और श्रद्धालुओं का अच्छी तरह से ख्याल रखा जाए।’’
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


