एम पासपोर्ट एप से घर बैठे बनवाए पासपोर्ट

एम पासपोर्ट एप से घर बैठे बनवाए पासपोर्ट

एम पासपोर्ट एप से घर बैठे बनवाए पासपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 12, 2018 6:20 am IST

नई दिल्ली। पासपोर्ट को लिए बढ़ती डिमांड को देखते हुए सरकार ने उसे बनाने की प्रक्रिया को और अधिक शिथिल कर दिया है। जिसके चलते अब आप घर बैठे पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में सरकार ने  एम पासपोर्ट सेवा ऐप  लॉन्च किया है। इस एप्प का फायदा ये होगा कि आप घर बैठे पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया कर सकेंगे। इस एप्प में एक बात और साफ की गई है कि वो ये है कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए पति या पिता का नाम लिखना अनिवार्य होता था। लेकिन नई प्रक्रिया में तलाकशुदा महिलाओं को पति का नाम लिखना अनिवार्य नहीं है। इसके साथ यह भी कॉलम तय किया गया है कि जो अनाथ है वो पिता की जगह अपने पालको का नाम या फिर लोकल पर्सन का नाम डाल सकते हैं। 

 

इतना ही नहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट सेवा केंद्रों को लेकर ये भी ऐलान किया है कि  लोगों को पासपोर्ट बनवाने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए सरकार अब  हर 50 किलोमीटर पर एक पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलेगी। पहले पासपोर्ट बनवाते वक्त जरूरी होता थी कि आप अपने गृहनगर से ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते थे. नई प्रक्रिया में आप देश के किसी भी कोने से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

पासपोर्ट मिलने में अब ज्यादा वक्त नहीं लग रहा है.ज्यादातर आवेदकों को एक दिन के भीतर ही पासपोर्ट मिल जायेगा . पासपोर्ट मिलने की अधिकतम समय सीमा तीन दिन तय की गई है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया गया है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में