महाराष्ट्र: लोगों की भागीदारी से अनधिकृत रूप से स्थापित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थानांतरित की गयी
महाराष्ट्र: लोगों की भागीदारी से अनधिकृत रूप से स्थापित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थानांतरित की गयी
बीड़, 25 अप्रैल (भाषा) प्रशासन ने शनिवार को स्थानीय लोगों से संपर्क करने और उन्हें विश्वास में लेने के बाद बीड जिले के गेओराई कस्बे में एक प्रमुख राजमार्ग चौराहे से छत्रपति शिवाजी महाराज की अनाधिकृत रूप से स्थापित प्रतिमा को स्थानांतरित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘आम सहमति से प्रतिमा को अवैध स्थान से उचित स्थान पर स्थानांतरित करको गेओराई ने पूरे बीड जिले के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।’
प्रतिमा को स्थानांतरित करने की यह प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू हुई। यह एक संवेदनशील मुद्दे के समाधान का प्रतीक है क्योंकि 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सड़क के बीचोंबीच प्रतिमा को अवैध रूप से स्थापित किया गया था।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


