महाराष्ट्र : आग से मवेशियों को बचाने की कोशिश में बुजुर्ग की मौत
महाराष्ट्र : आग से मवेशियों को बचाने की कोशिश में बुजुर्ग की मौत
बीड, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक खेत में बने ‘शेड’ में आग लगने के बाद उसमें मौजूद मवेशियों को बचाने की कोशिश के दौरान 80 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि धरूर तहसील के महा रेपेवाडी गांव के नजदीक हुई घटना में कई मवेशी भी मारे गए हैं।
उसने बताया कि पीड़ित रामभाऊ एकनाथ रेपे अपनी पत्नी के साथ खेत में बने ‘शेड’ में रहते थे।
इस ‘शेड’ में मंगलवार शाम आग लग गई और रेपे भीतर फंसे मवेशियों को बचाने के लिए उसके भीतर गए।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से ‘शेड’ की लकड़ी से बनी छत गिर गई, जिससे रेपे अंदर ही फंस गए। आग में रेपे और उनके मवेशियों की मौत हो गई, जिनमें आठ गायें, 15 बकरियां और लगभग 150 मुर्गियां शामिल हैं।
सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
धरूर तहसीलदार श्रीकांत नील ने भी नुकसान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
ग्रामीणों ने किसान परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।
भाषा तान्या धीरज
धीरज

Facebook


