अरुणाचल से 2030 तक मलेरिया को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करें: मुख्यमंत्री
अरुणाचल से 2030 तक मलेरिया को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करें: मुख्यमंत्री
ईटानगर, 25 अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को राज्य के 19 जिलों के मलेरिया मुक्त होने की जानकारी देते हुए लोगों से साल 2030 तक इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने ‘विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर कहा कि इस बीमारी का उन्मूलन एक जन आंदोलन बनना चाहिए।
उन्होंने सभी लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए सरल उपाय अपनाने की अपील की और कहा कि यह इससे निर्णायक बदलाव आ सकता है।
खांडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘यह दिन हमें मलेरिया को खत्म करने और सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।’’
मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति साझा करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अरुणाचल प्रदेश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। हम 2022 में उच्च रोग-भार वाले राज्य से श्रेणी-1 (कम भार) में आ गए हैं। आज 19 जिले मलेरिया मुक्त हो चुके हैं, जो हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और समुदायों के समर्पण को दर्शाता है।’’
भाषा सुमित धीरज
धीरज

Facebook


