मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च ने अविभाजित गिरजाघर पर प्रधानमंत्री के रुख का स्वागत किया

मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च ने अविभाजित गिरजाघर पर प्रधानमंत्री के रुख का स्वागत किया

मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च ने अविभाजित गिरजाघर पर प्रधानमंत्री के रुख का स्वागत किया
Modified Date: February 28, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: February 28, 2026 4:42 pm IST

कोट्टायम (केरल) 28 फरवरी (भाषा) मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख कैथोलिकोस बेसिलियोस मार थोमा मैथ्यूज तृतीय ने शनिवार को प्रधानमंत्री के कथित रुख का स्वागत किया कि मलंकारा चर्च को अविभाजित रहना चाहिए।

मैथ्यूज की टिप्पणियां ऐसे समय में अहम मानी जा रही हैं, जब हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एंटिओक इग्नेशियस अफ्रेम द्वितीय के प्रैट्रियार्क से मुलाकात की थी। वे जैकोबियन सीरियन चर्च के प्रमुख हैं, जिसका मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के साथ लंबे समय से विवाद है।

दिल्ली में हाल ही में हुई चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कैथोलिकोस ने कहा कि वर्ष 1958, 1995 और 2017 में आए उच्चतम न्यायालय के फैसलों ने गिरजाघर की एकता के संबंध में समान सिद्धांत को बरकरार रखा है।

उन्होंने कहा कि वट्टसेरिल थिरुमेनी के समय से ही मलंकरा चर्च लगातार इस बात पर कायम रहा है कि उसे एक एकजुट संस्था के रूप में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्च ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में