मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
Modified Date: June 4, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: June 4, 2026 1:03 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का बृहस्पतिवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गुप्ता ने अस्पताल में घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

पोस्ट के अनुसार, घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल अधिकारियों के साथ समन्वय करके वहन किया जाएगा ताकि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके।

सीएमओ ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में