Sri Lanka Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में अचानक मची चीख-पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग

Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में अचानक मची चीख-पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग

Sri Lanka Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में अचानक मची चीख-पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग

Sri Lanka Old Age Home Fire | Photo Credit: AI

Modified Date: June 4, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: June 4, 2026 1:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग
  • 11 लोगों की मौत
  • गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

कोलंबो: Sri Lanka Old Age Home Fire श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के (Kalutara Fire News) अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

Old Age Home Fire पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। ‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।