कोटा में व्यापारिक साझेदार की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोटा में व्यापारिक साझेदार की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोटा में व्यापारिक साझेदार की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 11, 2022 10:28 pm IST

कोटा (राजस्थान), 11 अक्टूबर (भाषा) अपने व्यापारिक साझेदार की पत्थर से वार कर हत्या करने के आरोप में यहां 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी मदन लाल को संदेह था कि पृथ्वीपुरा गांव के धन सिंह (35) का उसके परिवार की एक सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग है और वह इस बात से उससे नाराज था, इसलिए उसने उसे मार डाला।

मोडक थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरवदा बस स्टैंड के समीप सोमवार सुबह एनएच 52 के पास धन सिंह का रक्तरंजित शव मिला।

उन्होंने बताया कि उसके पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया एवं जांच शुरू की। उनके अनुसार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को धन सिंह के परिवार को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने मदनलाल को गिरफ्तार किया जिसने सोमवार को तड़के करीब तीन -चार बजे धनसिंह की हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में