‘लिव-इन’ साथी की हत्या कर शव अलमारी में छिपाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

‘लिव-इन’ साथी की हत्या कर शव अलमारी में छिपाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

‘लिव-इन’ साथी की हत्या कर शव अलमारी में छिपाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
Modified Date: April 9, 2024 / 12:44 am IST
Published Date: April 9, 2024 12:44 am IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने अपनी ‘लिव-इन’ साथी की हत्या करने और द्वारका के एक मकान में एक अलमारी में उसका शव छिपाने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विपल टेलर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली वापस लाया जा रहा है।

यह मामला चार अप्रैल को सामने आया। एक दिन पहले ही पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि वह कुछ दिन से अपनी 26 वर्षीय बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस को महिला का शव एक अलमारी में मिला था। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसके ‘लिव-इन’ साथी ने उसकी हत्या की है।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में