छत्तीसगढ़ में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
Modified Date: May 17, 2026 / 07:13 pm IST
Published Date: May 17, 2026 7:13 pm IST

अंबिकापुर, 17 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बर्बर घटना में एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर उसके गुप्तांग में ब्लेड डालकर हत्या कर दी। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 मई को मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भित्थिकला गांव में हुई। आरोपी प्रदीप अगरिया को रविवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अगरिया और हीराबाई की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। आरोपी अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हमला करता था। 14 मई को उसने हीराबाई को बुरी तरह पीटा और धातु काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लेड उसके गुप्तांग में घुसा दिया। यह बर्बरता तब हुई जब दंपति की चार वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थी।”

अधिकारी ने बताया कि दर्द से बेहोश हो जाने के बाद, हीराबाई को मोटरसाइकिल पर बांधकर आरोपी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां उसने चिकित्सकों को बताया कि महिला को सड़क दुर्घटना में चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। हीराबाई की मौत का पता चलने पर अगरिया फरार हो गया। परिजनों के मौजूद न होने के कारण औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव को मुर्दाघर में रखा गया। अगले दिन सुबह रिश्तेदारों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया गया और रिपोर्ट के आधार पर अगरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’’

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के पोस्टमॉर्टम सर्जन डॉ. संतु बाग ने बताया कि महिला तीन महीने की गर्भवती थी और उसके शरीर पर लगभग 17 गंभीर बाहरी चोटें थीं।

बाग ने कहा, ‘‘महिला के गुप्तांग से लोहे की लगभग 10 इंच लंबी छड़ निकाली गई, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में