नागौर में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
नागौर में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 21 मई (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान भोम सिंह उर्फ शिंभू सिंह के रूप में हुई है, जो कई महीनों से फरार था। उसे पंचोरी थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने बताया कि पीड़िता की मां ने तीन जनवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पंचोरी, करनू, खींवसर और जोधपुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद उसे पंचोरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


