जोमैटो की फर्जी वेबसाइट पर दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट के टिकट बेचने वाला गिरफ्तार
जोमैटो की फर्जी वेबसाइट पर दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट के टिकट बेचने वाला गिरफ्तार
गुरुग्राम, 12 मई (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने 2024 में जोमैटो की एक फर्जी वेबसाइट पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ‘कन्सर्ट’ की टिकट बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी पेशे से एक वेब डिजाइनर है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपियों नितिन और विष्णु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वे तब से फरार डिजाइनर की तलाश कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, जोमैटो ने 17 सितंबर, 2024 को साइबर पुलिस थाना (साउथ) में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जालसाजों ने जोमैटो जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज बनाया है जिसपर दिलजीत के कन्सर्ट के टिकट अवैध रूप से बेच जा रहे थे।
इस कन्सर्ट का टिकट आधिकारिक रूप से उपलब्ध कराने के लिए जोमैटो से साझेदारी की गई थी।
कंपनी ने कहा कि इस धोखाधड़ी के कारण कंपनी और प्रशंसकों दोनों को नुकसान हुआ है।
पुलिस ने मंगलवार को मामले के तीसरे आरोपी प्रियांशु कुशवाहा (22) को गिरफ्तार किया है। कुशवाहा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि कुशवाहा ने 2024 में गाजियाबाद से ‘कंप्यूटर एप्लीकेशन’ में स्नातक किया था और वर्तमान में देहरादून में एक फ्रीलांस वेबसाइट डिजाइनर के रूप में काम कर रहा था।
‘फ्रीलांस’ का अर्थ है किसी संस्था या कंपनी से जुड़े बिना स्वतंत्र रूप से काम करना।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त नितिन के कहने पर फर्जी वेबसाइट बनाई थी, जिसके लिए उसे केवल 5,000 रुपये मिले थे। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’
भाषा
प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


