लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार, बैंकॉक भागने की फिराक में था

लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार, बैंकॉक भागने की फिराक में था

लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार, बैंकॉक भागने की फिराक में था
Modified Date: July 24, 2024 / 02:59 pm IST
Published Date: July 24, 2024 2:59 pm IST

नोएडा, 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की थाना फेस-2 पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर बैंकॉक भागने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में हेतल वर्मा का फर्नीचर का कारखाना है। वर्मा ने फरवरी माह में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिषेक गोयल ने उनके साथ 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही अभिषेक गोयल फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि वह कोलकाता से बैंकॉक भागने की फिराक में है। इसी बीच नोएडा पुलिस कोलकाता पहुंची तथा उसे हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को नोएडा लाया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

भाषा सं नरेश शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में