ग्रेटर नोएडा : एसयूवी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा : एसयूवी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा : एसयूवी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Modified Date: April 27, 2026 / 12:48 am IST
Published Date: April 27, 2026 12:48 am IST

नोएडा(उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव एसयूवी में मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की होगी। हालांकि, सभी कोण से जांच की जा रही है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र के कोफोर्ज कंपनी के पास खड़ी एसयूवी में चालक सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के हाथ में पिस्तौल है और उसमें खोखा फंसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान ग्रेटर नोएडा के पी-4 थाना क्षेत्र के बीटा-2 सेक्टर निवासी राहुल विधूड़ी के तौर पर हुई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में