व्यक्ति ने की पत्नी की हथौड़े से प्रहार करके हत्या की

व्यक्ति ने की पत्नी की हथौड़े से प्रहार करके हत्या की

व्यक्ति ने की पत्नी की हथौड़े से प्रहार करके हत्या की
Modified Date: October 20, 2025 / 06:32 pm IST
Published Date: October 20, 2025 6:32 pm IST

एटा (उप्र), 20 अक्टूबर (भाषा) एटा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से अवैध सम्बन्धों को लेकर हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अवागढ़ स्थित अखाड़ा मुहल्ले में प्रेम चंद ने रविवार को आपसी कहासुनी के बाद अपनी पत्नी गौतमी गुप्ता (39) के सिर पर हथौड़े से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि प्रेम चंद की बेटी वैष्णवी ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और अपने भाई विषम गुप्ता (18) पर भी मां की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक विषम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के पिछले चार साल से किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। सूत्रों के मुताबिक विषम ने पुलिस को बताया कि पिता प्रेमचंद गुप्ता ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। सूत्रों के मुताबिक विषम ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर पिता जब घर पहुंचे तो मां किसी अन्य व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, इस पर पिता ने टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विषम के मुताबिक उसकी मां गौतमी ने गुस्से में हथौड़ा उठाकर पिता पर वार करने की कोशिश की, हालांकि वह बाल-बाल बच गये। विषम के मुताबिक इस पर पिता ने हथौड़ा छीन लिया और गुस्से में मां के सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि गौतमी को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रेम चंद की बेटी ने अपने पिता और भाई दोनों पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी प्रेम चंद गुप्ता ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों से वह लंबे समय से परेशान था। गुप्ता ने बताया कि आये दिन होने वाले विवादों से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया और उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में