शौच को गए युवक की गोली मारकर हत्या

शौच को गए युवक की गोली मारकर हत्या

शौच को गए युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 2, 2021 5:23 pm IST

बदायूं (उप्र) दो नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर में मंगलवार सुबह शौच के लिए गए युवक की बाजरे के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता चरण सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रोहतास यादव (28) अपने घर से रोज़ की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद तक जब वह वापस लौट कर नहीं आया तो उसके पिता उसको तलाशने अपने घर से निकले तो गांव के निकट कच्ची रोड पर चादर से ढका हुआ शव पड़ा था ।

उन्होंने बताया कि रोहतास के पिता ने जब चादर उठाकर देखा वह जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी । उन्होंने बताया कि चरण सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रोहतास का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और शव को देखने से पता चला है कि गोली मारकर हत्या की गई है ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में