राजस्थान में बहस के बाद दोस्तों ने युवक को चाकू मारा, मौत
राजस्थान में बहस के बाद दोस्तों ने युवक को चाकू मारा, मौत
कोटा (राजस्थान), 13 जनवरी (भाषा) राजस्थान के कोटा में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर 22 वर्षीय युवक को उसके दो दोस्तों ने चाकू मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश कुमार बैरवा के रूप में हुई जो दोपहिया वाहन मैकेनिक था। बैरवा उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर-2 का रहने वाला था।
उद्योग नगर थाने के सर्किल निरीक्षक मनोज सिकरवाल ने बताया कि बैरवा बुधवार रात को प्रेम नगर में अपने दोस्तों नितेश हरिजन और मल्खान लोढा के साथ शराब पी रहा था और इसी दौरान किसी मामूली बात पर कहासुनी होने पर नीतेश और मल्खान ने गुस्से में उस पर चाकू से वार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरवा को घायलावस्था में एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।
भाषा शफीक राजकुमार
राजकुमार

Facebook


