मंगलूरु पुलिस ने चंद घंटों में लूट की घटना का पर्दाफाश किया, चार आरोपी गिरफ्तार
मंगलूरु पुलिस ने चंद घंटों में लूट की घटना का पर्दाफाश किया, चार आरोपी गिरफ्तार
मंगलूरु, नौ जुलाई (भाषा) मंगलूरु शहर के उरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुई एक लूट की घटना को पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गये 12 लाख रुपये के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान को बरामद कर लिया।
पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आज तड़के करीब चार बजे चार युवक विक्टर मेंडोंसा नामक बुजुर्ग के घर में घुस गए।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से विक्टर मेंडोंसा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी पेट्रीसिया मेंडोंसा को भी पीटा।
उन्होंने बताया कि आरोपी घर से 12 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवरात, एक मोबाइल फोन, 10 ब्रांडेड घड़ियां और 3000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि आरोपी केएसआरटीसी बस से मंगलूरु की ओर गए थे तथा केएसआरटीसी अधिकारियों से संपर्क किया और बस परिचालक से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों के बंगलूरु की ओर भागने की आशंका हुई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हासन पुलिस को सूचित किया गया और सकलेशपुर के पास बस को रोककर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा, इन्दु नोमान
नोमान

Facebook


