मोदी को नीच कहने पर मणिशंकर ने माफी मांगी, राहुल, लालू ने फटकारा
मोदी को नीच कहने पर मणिशंकर ने माफी मांगी, राहुल, लालू ने फटकारा
दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगनी पड़ी है। मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नीच शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद से वे लगातार निशाने पर थे। खुद प्रधानमंत्री ने गुजरात में चुनाव सभा में मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उन्हें एक बुद्धिमान कांग्रेस नेता के मुझे नीच कहने पर कुछ नहीं कहना है। ये कांग्रेस की सोच है, उनकी अपनी भाषा है। जनता इसका जवाब वोट के जरिये देगी।
I have nothing to say on a ‘wise’ Congress leader calling me ’Neech’. This is the Congress mindset. They have their language and we have our work. People will answer them through the ballot box. https://t.co/2McoZnaoar pic.twitter.com/icGqAphUzy
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2017
इधर दिल्ली में भी भाजपा नेताओं ने मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस की जमकर आलोचना की। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ये सोच बताती है कि सिर्फ एक परिवार ही इस देश पर शासन कर सकता है और अगर कमजोर तबके का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है तो ये उसे सिर्फ चायवाला या नीच कहकर बुलाएंगे।
It is not just a matter of filthy language but of Congress’ mindset which says that only one family can rule this country and if someone from the weaker section becomes PM then they call him ‘chaiwala’ & ‘neech’: Arun Jaitley pic.twitter.com/cWtDZMx7Cb
— ANI (@ANI) December 7, 2017
गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और पहले चरण के मतदान के लिए आज ही चुनाव प्रचार थमा है। ऐसे में मणिशंकर अय्यर के इस बयान से होने वाले संभावित नुकसान को भांपते ही कांग्रेस में खलबली मच गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर को फटकार लगाई और कहा कि भाजपा और PM ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कांग्रेस की संस्कृति और विरासत अलग है। श्री मणिशंकर अय्यर ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए जिस लहजे और भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है। कांग्रेस और मैं चाहते हैं कि वो अपने बयान के लिए माफ़ी मांगे।
भाजपा और PM ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कांग्रेस की संस्कृति और विरासत अलग है। श्री मणिशंकर अय्यर ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए जिस लहजे और भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है। कांग्रेस और मैं चाहते हैं कि वो अपने बयान के लिए माफ़ी मांगे।
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 7, 2017
इसके बाद मणिशंकर अय्यर का माफीनामा आया, अय्यर ने कहा कि नीच शब्द से उनका मतलब निम्न स्तर से है, जब मैं हिंदी में बोलता हूं तो भी मैं अंग्रेजी में सोचता हूं और हिंदी मेरी मातृभाषा नहीं है। इसलिए अगर कोई इसे दूसरे अर्थ में देखता है तो मैं माफी मांगता हूं।
I meant low level when I said ‘neech’, I think in English when I speak in Hindi as Hindi is not my mother tongue. So if it has some other meaning then I apologize: Mani Shankar Aiyar pic.twitter.com/yf5tshB1Vt
— ANI (@ANI) December 7, 2017
मणिशंकर अय्यर ने अपनी माफी में ये भी कहा कि नीच शब्द को अलग-अलग तरीके से प्रयुक्त किया जा सकता है और मेरा आशय कभी भी प्रधानमंत्री की जाति से नहीं था। अगर इससे जाति का भी अर्थ निकलता है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता हूं और कभी मुझसे गुजरात में चुनाव अभियान के लिए कहा तक नहीं गया, ऐसे में मेरी टिप्पणी को लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?
‘Neech’ word can have different interpretations, my intention was never to talk of PM’s caste.I apologize if it also has a caste meaning. I am an ordinary worker of Congress,have not even been asked to campaign in Gujarat so why such a uproar over my comment?: Mani Shankar Aiyar pic.twitter.com/7jkFc09AT5
— ANI (@ANI) December 7, 2017
खास बात ये है कि मणिशंकर अय्यर को न सिर्फ भाजपा और खुद अपनी पार्टी से, बल्कि विवादित बयानों और नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी फटकार मिली। लालू प्रसाद यादव ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर अपनी टिप्पणी में कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
#ManiShankarAiyar is mentally not fit: Laloo Prasad Yadav pic.twitter.com/qyDdfx2Gdp
— ANI (@ANI) December 7, 2017
बहरहाल, मणिशंकर अय्यर के माफी मांगने से ये विवाद थमने वाला नहीं दिख रहा है क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ हमलों में उनकी नीतियों, कदमों और उपलब्धियों को निशाना बना रहे थे, वहीं मणिशंकर अय्यर की इस टिप्पणी को भाजपा नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले के रूप में पेश कर गुजरात का अपमान बताने में जुट गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


