Today News and LIVE Update 24 January : मोहन कैबिनेट बैठक खत्म.. कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Today News and LIVE Update 24 January : मोहन कैबिनेट बैठक खत्म.. कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Today News and LIVE Update
मोहन कैबिनेट बैठक खत्म: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर में मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। प्रेस वार्ता में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, महेश्वर मां अहिल्या की नगरी है हम सब का सौभाग्य है कि यहां कैबिनेट हुई है। मां अहिल्या के शासनकाल को स्मृति में रखते हुए हमने निर्णय किए है।
- डॉ भीमराव सामाजिक विश्वविद्यालय महू के लिए राशि देने की घोषणा की है।
- सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जाएगा।
- विशेष परिस्थितियों में मंत्री भी ट्रांसफर कर सकेंगे।
- कल्याणी विभाग को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है।
- प्रति विवाह 2 लाख की धन राशि, कल्याणी विभाग में।
- किसानों से सम्बन्धित – अस्थाई पम्प धारकों को सुविधा दी जाएगी।
- भोपाल के लिए एक और नया सेतु मंजूर किया गया है, बावड़ियां कला के लिए।
- 25 से अधिक नीतियों को लाकर पास किया है।
- आज के नारी सशक्तिकरण की दिशा में पहला एजेंडा था।
- वुमन लीड डेवलमेंट को ध्यान में रखकर ये योजना बनाई है।
- 300 साल पुरानी राजधानी चैतन्य हुई है।
- परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद शराब नीति आयोग लागू होगी।
रची जा रही अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश: नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "...इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं - एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है..."
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "...इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं - एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और… pic.twitter.com/Eoh3tX9zik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे... जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं..."
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में… pic.twitter.com/uZFAb8G2ui
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
आज होगी वक्फ बिल पर JPC की अहम बैठक: वक्फ संशोधन बिल पर आज जेपीसी की अहम बैठक है। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक, 27 या 28 जनवरी को जेपीसी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी जा सकती है। स्पीकर की मंजूरी के बाद रिपोर्ट को बजट सत्र में लोकसभा में पेश किया जाएगा। हुर्रियत चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक आज जेपीसी के सामने पेश होंगे। बैठक में बिल पर क्लॉज-दर-क्लॉज चर्चा होगी और रिपोर्ट के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
आज मादीपुर में रैली करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मादीपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्रचार में जुटी हुई हैं।
आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक: आज महेश्वर में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। CM डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हो रही बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि, मां अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर महेश्वर ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ बैठक आयोजित की गई है, जिसके चलते बैठक स्थल को मां अहिल्या की थीम पर सजाया गया है। सीएम यादव मंत्रियों के साथ अहिल्या बाई की राजगादी के दर्शन कर करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। साथ ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई की स्मृति में पौधा-रोपण होगा। मंत्रि-परिषद के सदस्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई के महल का अवलोकन करेंगे। वहीं, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मोहन यादव प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
राजगढ़- IBC24 की खबर का असर
राजगढ़- IBC24 की खबर का असर
अवैध शराब और जुआ सट्टे को लेकर कार्रवाई जारी
शराब कारोबारियों की दुकानों पर चलाया बुलडोजर
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का निकाला जुलूस
कार्रवाई के दौरान पुलिस पर किया था पथराव
शुक्रवार को 15 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव का मामला
रायपुर: रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ली बैठक
रायपुर: रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ली बैठक
रेंज SP, ASP, DSP बैठक में रहे मौजूद
राजधानी पुलिस की चुनौतियों से निपटने दिए निर्देश
चुनाव के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
हमास और इजरायल के बीच समझौता
हमास और इजरायल के बीच समझौता
हमास ने कहा- 4 इजरायली बंधकों को शनिवार को करेंगे रिहा
हमास ने बीते सप्ताह 3 बंधकों को किया था रिहा
रिहा करने वालों के नाम की इजरायल को देगा हमास
चेन्नई- भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल
चेन्नई-
भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला
रात 7.30 बजे से शुरू होगा मैच
पहला मैच में भारत ने 7 विकेट से जीता था मैच
पटना- आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान
पटना-
आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान
“सबसे ज्यादा खतरे में कांग्रेस पार्टी है”
जब तक राहुल गांधी के हाथों में कांग्रेस पार्टी है
तब तक कांग्रेस को कोई बचा नहीं सकता
भोपाल राजधानी में डॉग बाइट के मामले पर महापौर का अटपटा बयान…
भोपाल
राजधानी में डॉग बाइट के मामले पर महापौर का अटपटा बयान…
डॉग बाइट पर महापौर मालती राय का बयान…
नगर निगम जो कर सकता है, कर रहा है…
पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम हुए डॉग बाइट के मामले…
कई बार घर का ही डॉग अग्रेसिव होकर बच्चे को काटता है…
लेकिन, लोग नगर निगम पर दोषारोपण करते हैं…
शाजापुर: करणी सेना ने किया थाने का घेराव
शाजापुर: करणी सेना ने किया थाने का घेराव
कई मांगों को लेकर कोतवाली थाने का किया घेराव
अधिक संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद
शिवपुरी- भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह को लेकर विवाद
शिवपुरी-
भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह को लेकर विवाद
BJP जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का बयान
स्वागत समारोह के लिए किया आभार व्यक्त
जनप्रतिनिधि के लिए सौभाग्य की बात: जाटव
मेरा सौभाग्य है, मेरा ऐसा स्वागत हुआ
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा
अब तक 145 लाख मीट्रिक टन धान हुई खरीदी
25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
किसानों को 29 हजार करोड़ रूपए का भुगतान
धान खरीदी लक्ष्य 165 लाख MT, 31 जनवरी तक होगी खरीदी
अंबिकापुर: धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने का मामला
अंबिकापुर: धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने का मामला
पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी
रोहतक गैंग के जरिए दिलवाई धमकी
व्यापारी को धमकी देकर वसूला था 10 लाख रुपए
दोनों आरोपी का हरियाणा के रोहतक फौजी गैंग से है संबंध
पहले भी गैंग के 9 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
ब्रेकिंग सरकारी कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित
ब्रेकिंग
सरकारी कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित
निकाय पंचायत चुनाव के चलते स्थगित हुई परीक्षा
गृह विभाग की ओर से जारी हुआ आदेश
27 जनवरी को होने वाली थी विभागीय परीक्षा
नीमच अपडेट- प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने का मामला
नीमच अपडेट-
प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने का मामला
100 से अधिक ग्रामीणों पर मामला दर्ज
22 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुई FIR
मनासा पुलिस ने किया मामला दर्ज
भोपाल पुलिस ने बदमाशों की निकाली हेकड़ी…
भोपाल पुलिस ने बदमाशों की निकाली हेकड़ी…
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का निकाला जुलूस…
सिर मुड़े बदमाश कान पकड़कर माफी मांगते हुए निकले…
बदमाशों ने भारत माता की जय, हम अपराध कभी नहीं करेंगे, डंडा छुरी चाकू नहीं चलाएंगे के लगाए नारे…
बदमाशों ने गुंडाराज जमाने के लिए दुकानदारों से की थी मारपीट…
दो दुकानदारों को मारे थे डंडे चाकू और तलवार…
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज आया था सामने…
भोपाल की टीटी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 बदमाशों का निकला जुलूस…
बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए कराया था मुंडन, प्रयागराज भागने की तैयारी में थे बदमाश…
बालोद: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक
बालोद: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक
हादसे में युवक की मौके पर मौत
ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
ग्वालियर- बदमाशों ने की युवक के घर पर फायरिंग और पथराव
ग्वालियर-
बदमाशों ने की युवक के घर पर फायरिंग और पथराव
पुरानी रंजिश को लेकर घर पर फायरिंग और पथराव
6 से अधिक बदमाशों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
घटना का CCTV वीडियो आया सामने
गोला का मंदिर थाना में मामला दर्ज
आदर्श नगर की घटना
Bhandara News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट
हादसे में 7 लोगों की मौत, 5 घायल
Jabalpur News: निर्माणाधीन ब्रेड फैक्ट्री में हादसा, छज्जे सहित नीचे गिरने से मजदूर की मौत
जबलपुर- निर्माणाधीन ब्रेड फैक्ट्री में हादसा
स्लैब तोड़ते वक्त दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर
छज्जे सहित नीचे गिरने से मजदूर की मौत
मंडला जिले का रहने वाला है मृतक भूरेलाल
गोराबाजार थाना क्षेत्र का मामला
पुलिस जांच में जुटी।
Bijapur News: 5 और 2 किलो का IED बरामद
बीजापुर: 5 और 2 किलो का IED बरामद
सुरक्षाबलों ने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग से किया बरामद
डिमाईनिंग ड्यूटी के दौरान किया बरामद
Raipur News: BJP महापौर-पार्षद प्रत्याशियों की सूची कल होगी जारी
BJP महापौर-पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय
BJP महापौर-पार्षद प्रत्याशियों की सूची कल जारी होगी
BJP कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक खत्म
निकाय और पंचायती चुनाव को लेकर बैठक खत्म
बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और अजय जामवाल ने ली बैठक
BJP प्रभारी नितिन नबीन और अध्यक्ष किरण सिंहदेव रहे मौजूद
बैठक में CM विष्णु देव साय समेत कई मंत्री हुए शामिल
Delhi News: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिव्यांग क्रिकेट टीम को किया सम्मानित
दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया सम्मानित
दिव्यांग क्रिकेट टीम को सम्मानित किया
पीडी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर किया सम्मानित
टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को हराया
श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था मैच
Betul News: अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे घायल, 8 बच्चे गंभीर
बैतूल-अनियंत्रित स्कूल बस पलटी
30 बच्चे घायल, 8 बच्चे गंभीर
सभी बच्चों को अस्पताल में किया भर्ती
निमनवाड़ा गांव के पास हुआ हादसा
साईखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना
Bijapur News: 14 नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर: 14 नक्सली गिरफ्तार
टेकमेटला, नड़पल्ली, मल्लेमपेंटा के जंगलों से हुए गिरफ्तार
8 नक्सलियों पर 36 लाख रुपए का था इनाम घोषित
नक्सलियों से स्पाईक और जमीन खोदने का औजार बरामद
DRG, उसूर थाना, कोबरा बटालियन, CRPF की संयुक्त कार्रवाई
Narayanpur News: 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
नारायणपुर: 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
विकास कार्यों और सड़क निर्माण से प्रभावित होकर किया सरेंडर
सरेंडर नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी
Bhopal News: हमारी सरकार ने शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया: वीडी शर्मा
भोपाल: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान…
हमारी सरकार ने शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया…
17 धार्मिक स्थानों पर शराबबंदी की…
मैं कैबिनेट का आभार व्यक्त किया…
सभी शराब दुकानें शिफ्ट नहीं बल्कि बंद हो जाएगी…
जन भावना का सम्मान किया…
कैबिनेट ने कई सौगात दी…
आंबेडकर पर कांग्रेस पर साधा निशाना…
कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया…
भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं दिलाया…
जन्मस्थली के लिए कोई विचार नहीं किया…
Shimla News: मैं महाकुंभ में होकर आया हूं,वहां शासन और प्रशासन की उत्तम व्यवस्था है: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला
#WATCH शिमला: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, “मैं महाकुंभ में होकर आया हूं। वहां शासन और प्रशासन की उत्तम व्यवस्था है। प्रधानमंत्री भी महाकुंभ में जाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बार-बार जाकर वहां व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।” pic.twitter.com/wXtq1SvDC7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Delhi News: मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की
दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। pic.twitter.com/fkX0sms8EY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Panna News: प्रभारी तहसीलदार कैलाश कुर्मी निलंबित
पन्ना-
प्रभारी तहसीलदार कैलाश कुर्मी निलंबित
काम में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर हुई निलंबन की कार्रवाई
सिमरिया तहसील में पदस्थ था कैलाश कुर्मी
Lormi News: ट्रक की चपेट में आया युवक
लोरमी: ट्रक की चपेट में आया युवक
चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग की घटना
लोरमी थाना क्षेत्र का मामला
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल: हम अवैध आव्रजन के खिलाफ हैं। यह संगठित अपराध के कई रूपों से जुड़ा हुआ है:
दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “…हम अवैध आव्रजन के खिलाफ हैं। यह संगठित अपराध के कई रूपों से जुड़ा हुआ है। केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहने वाले भारतीय अगर निर्धारित समय से अधिक समय तक किसी देश में रह रहे हैं, या वे उचित दस्तावेजों के बिना किसी देश में हैं, तो हम उन्हें वापस ले लेंगे, अगर वे हमारे साथ दस्तावेज साझा करें…”
#WATCH दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “…हम अवैध आव्रजन के खिलाफ हैं। यह संगठित अपराध के कई रूपों से जुड़ा हुआ है। केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहने वाले भारतीय अगर निर्धारित समय से अधिक समय तक किसी देश में रह रहे हैं, या वे उचित… pic.twitter.com/RUXQR8upWg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Korba News: दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई
कोरबा: दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई
बालको प्लांट के कर्मचारी और गार्ड ने की पिटाई
प्लांट के अंदर घूसने के कारण दोनों ने की पिटाई
पिटाई से नाबालिगों के पीठ पर जख्म के निशान
पुलिस ने कर्मचारी और गार्ड पर दर्ज किया मामला
बालको थाना क्षेत्र की घटना
Khargone News: सरकार शराबबंदी की तरफ बढ़ रही है: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
महेश्वर, खरगोन: 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “पूर्ण शराबबंदी की तरफ बढ़ रहे हैं। 47 दुकानें बंद कर दी गई हैं। सरकार शराबबंदी की तरफ बढ़ रही है। ये मुख्यमंत्री का अच्छा निर्णय है।”
#WATCH महेश्वर, खरगोन: 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “पूर्ण शराबबंदी की तरफ बढ़ रहे हैं। 47 दुकानें बंद कर दी गई हैं। सरकार शराबबंदी की तरफ बढ़ रही है। ये मुख्यमंत्री का अच्छा निर्णय है।” pic.twitter.com/B95kXiYz8X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Delhi News: .दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है: अरविंद केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है…ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है…ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना, अपने वोट मत बेचना…आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन लोगों को न दें जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये भ्रष्ट हैं। ये देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं…ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं…”
#WATCH AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है…ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है…ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना,… pic.twitter.com/Do9gUnQ7Ns
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Raipur News: मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू,
एमपी सरकार के फैसले की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तारीफ
राम और काम एक जगह नहीं रह सकते
धार्मिक स्थलों को बचाने का अद्भुत काम है यह
मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए शराबबंदी
सीएम साय से मिलूंगा तो मैं भी इस पर बात करूंगा
Raipur News: देशभर में धर्मांतरण रोकने धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान
ब्रेकिंग
देशभर में धर्मांतरण रोकने धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान
देश भर में बनाएंगे बागैश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल
धर्मांतरण हिंदुस्तान की पहचान खत्म कर रहा
विदेशी फंडिंग के जरिए लालच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण
उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में यह नेटवर्क सक्रिय
धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ में भी निकालूंगा पदयात्रा
जयपुर में सबसे बड़े चर्च के सामने भी कथा करूंगा
धर्मांतरण करने वालों की ठठरी बंधवाऊंगा
Kannauj News: कांग्रेस ने आज़ादी के तत्काल बाद बाबासाहेब को लगातार अपमानित करने का काम किया: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “…कांग्रेस ने आज़ादी के तत्काल बाद बाबासाहेब को लगातार अपमानित करने का काम किया। समाजवादी पार्टी ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम जो बाबासाहेब के नाम पर था, उसे बदलने का पाप किया था। जिससे भाजपा ने फिर से बाबासाहेब के नाम पर करने का संकल्प पूरा किया है।”
#WATCH कन्नौज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “…कांग्रेस ने आज़ादी के तत्काल बाद बाबासाहेब को लगातार अपमानित करने का काम किया। समाजवादी पार्टी ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम जो बाबासाहेब के नाम पर था, उसे बदलने का पाप किया था। जिससे भाजपा ने फिर से… pic.twitter.com/OMKeAUpSlK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Raipur News: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे रायपुर
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे रायपुर
हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम, वाले बयान को फिर दोहराया,कहा
मक्का, मदीना में हमारी एंट्री 40 किमी पहले बैन
फिर तुम्हारी एंट्री महाकुंभ में क्यों होनी चाहिए
हां इज्जत से आओगे तो इज्जत पाओगे
कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे
क्योंकि आज का हिंदू जगा हुआ हिंदू है
Patna News: मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं: मंत्री शिवराज सिंह चौहान
पटना: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं। यहां कृषि और किसानों के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए बिहार पधारेंगे…” दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, “केजरीवाल की विदाई तय है।”
#WATCH पटना: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं। यहां कृषि और किसानों के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए बिहार पधारेंगे…”
दिल्ली… pic.twitter.com/i3tzvvjzrZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Morena News: डकैती का प्लान बना ते 4 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना: डकैती का प्लान बना ते 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 9 देसी कट्टे, 2 पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस जब्त
आरोपी अवैध हथियार UP और खरगोन से खरीद कर लाए थे
स्टेशन रोड थाने के इमलिया चौराहे की घटना
Delhi News: ‘आपदा’ वाले महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं: अनुराग ठाकुर
दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल स्टंप्ड और क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ यमुना चाहती है… ‘आपदा’ वाले महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं… यहां तक कि मौजूदा मुख्यमंत्री के लिए भी उनके (AAP) होर्डिंग्स में कोई जगह नहीं है…”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल स्टंप्ड और क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ यमुना चाहती है… ‘आपदा’ वाले महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं… यहां तक कि मौजूदा… pic.twitter.com/dQHJEBXp1u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Delhi News: कई देशों से चुनाव अधिकारियों ने 2 दिन तक निष्पक्ष चुनाव कराने पर चर्चा की: राजीव कुमार
दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किए गए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर कहा, “कई देशों से चुनाव अधिकारियों ने 2 दिन तक निष्पक्ष चुनाव कराने पर चर्चा की। एक दूसरे से क्या सीखा जा सकता है। टेक्नोलॉजी में संभावनाएं और चिंताएं साझा की गई। एक दिल्ली डिक्लेरेशन हुआ। एक वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला किया है, जिससे वो लाइव चुनौतियों पर चर्चा कर सकें और समाधान ढूंढ सकें।”
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किए गए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर कहा, “कई देशों से चुनाव अधिकारियों ने 2 दिन तक निष्पक्ष चुनाव कराने पर चर्चा की। एक दूसरे से क्या सीखा जा सकता है। टेक्नोलॉजी में संभावनाएं और… pic.twitter.com/F7Iq9JkOLI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
MP News: धीरे-धीरे राज्य शराबबंदी की तरफ बढ़े उसके लिए 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद कराई जाएंगी: CM यादव
धीरे-धीरे राज्य शराबबंदी की तरफ बढ़े उसके लिए 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद कराई जाएंगी: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव
#WATCH धीरे-धीरे राज्य शराबबंदी की तरफ बढ़े उसके लिए 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद कराई जाएंगी: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव pic.twitter.com/vEuH7esPXm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
मोकामा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया
पटना: मोकामा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें बेउर जेल ले जाया गया।
#WATCH पटना: मोकामा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें बेउर जेल ले जाया गया। pic.twitter.com/vjJUMntyXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Mohan Cabinet Meeting: थोड़ी देर में शुरू होगी मोहन कैबिनेट बैठक की प्रेस वार्ता
महेश्वर : मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक हुई समाप्त
बैठक से बाहर आए सीएम और मंत्री
थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस वार्ता
CG Patwari Strike: राज्यभर के पटवारियों ने ख़त्म की हड़ताल
राज्यभर के पटवारियों ने ख़त्म की हड़ताल
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने ख़त्म की हड़ताल
16 दिसम्बर से हड़ताल में थे प्रदेश भर के पटवारी
पटवारियों ने ऑनलाइन कार्य का कर रखा था बहिष्कार
पूरी तरह से ठप्प पड़ा था राजस्व विभाग का ऑनलाइन कार्य
संघ ने सचिव राजस्व को पत्र भेजकर दी जानकारी
आदर्श आचार संहिता और लोगों की परेशानी के चलते हड़ताल खत्म करने का दिया हवाला
Gwalior News: NSUI ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
ग्वालियर
NSUI ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी को सद्बुद्धि देने के लिए किया यज्ञ
कुलगुरु से मांग रही है इस्तीफा
कुलगुरु अविनाश तिवारी समेत यूनिवर्सिटी के 17 प्रोफेसर के खिलाफ EOW ने दर्ज किया 420 का मामला
यूनिवर्सिटी में कल NSUI में काली स्याही से लिखा था भ्रष्ट कुलपति इस्तीफा दो
Explosion in Ordnance Factory: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
नागपुर-
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान
भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर कहा
“भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है
जानकारी के अनुसार घटना में 8 लोगों की मौत हो गई
विस्फोट में 7 लोग घायल हुए हैं,इलाज जारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
डारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट जान गंवाने को श्रद्धांजलि
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC बैठक के दौरान हुए हंगामे पर JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल
दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC बैठक के दौरान हुए हंगामे पर, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “हमने सदन को दो बार स्थगित किया… कल्याण बनर्जी ने मेरे खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे गाली दी, मैं उनसे अनुरोध करता रहा कि उन लोगों को बोलने दें, जिन्हें हमने आमंत्रित किया था… हमने सदन को बार-बार स्थगित किया लेकिन वे (विपक्षी सांसद) नहीं चाहते थे कि बैठक जारी रहे… जम्मू-कश्मीर से एक प्रतिनिधिमंडल आया था, लेकिन वे (विपक्षी सांसद) चिल्लाते और नारे लगाते रहे… इसलिए आखिरकार निशिकांत दुबे को प्रस्ताव पेश करना पड़ा और सभी ने इस पर सहमति जताई…”
#WATCH दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC बैठक के दौरान हुए हंगामे पर, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “हमने सदन को दो बार स्थगित किया… कल्याण बनर्जी ने मेरे खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे गाली दी, मैं उनसे अनुरोध… pic.twitter.com/7eKJ3qaHom
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Jabalpur News: नामी कलाकारों का स्टेज शो करवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
जबलपुर- नामी कलाकारों का स्टेज शो करवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
टिकट के पैसे लेकर नहीं करवाए गए रायटर पीयूष मिश्रा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के शो
भेड़ाघाट थाना पुलिस ने आयोजक राहुल मिश्रा को किया गिरफ्तार
कल रात शो कैंसिल होने पर हज़ारों की भीड़ ने की थी आयोजन स्थल पर तोड़फोड़
भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही: मुख्यमंत्री आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “…इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं – एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है…”
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “…इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं – एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और… pic.twitter.com/Eoh3tX9zik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
MP Civil Judge Recruitment 2022 : MP में सिविल जज भर्ती 2022 पर HC की रोक
जबलपुर- MP में सिविल जज भर्ती 2022 पर HC की रोक
नियमों का पालन ना होने पर HC ने भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक
HC ने राज्य सरकार और विधि विभाग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में छूट ना देने का है मामला
अनारक्षित वर्ग के 17 पद भी बैकलॉग में शामिल कर लिए जाने का है मामला।
Jabalpur News : MP में बिजली के दाम बढ़ाने के खिलाफ आपत्ति का आज आखिरी दिन
जबलपुर- MP में बिजली के दाम बढ़ाने के खिलाफ आपत्ति का आज आखिरी दिन
राज्य विद्युत नियामक आयोग में आज की तारीख तक दर्ज करवाई जा सकती है आपत्ति
महाकौशल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दर्ज करवाई आपत्ति
11 से 14 फरवरी तक नियामक आयोग करेगा आपत्तियों पर सुनवाई
बिजली कंपनियों ने प्रदेश में बिजली के दाम 7.52% बढ़ाने का दिया है प्रस्ताव
Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर
बिहार-
पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर
मोकामा फायरिंग केस में बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर
पहले 2 आरोपी सोनू सिंह और रौशन ने किया था सरेंडर
Jabalpur News : MP में सिविल जज भर्ती 2022 पर HC की रोक
जबलपुर- MP में सिविल जज भर्ती 2022 पर HC की रोक
नियमों का पालन ना होने पर HC ने भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक
HC ने राज्य सरकार और विधि विभाग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में छूट ना देने का है मामला
अनारक्षित वर्ग के 17 पद भी बैकलॉग में शामिल कर लिए जाने का है मामला।
Bulandshahr News: फ्लोर मिल में आटे में मिलाई जा रही थी किनकी
बुलंदशहर: फ्लोर मिल में आटे में मिलाई जा रही थी किनकी
13320 किलो मिलावटी आटा और 58 क्विंटल किनकी बरामद
बरामद मिलावटी आता और किनकी की कीमत बताई जा रही है 7 लाख से अधिक
5, 10, 20 किलो के पैकेट में पैक था मिलावटी आटा
फ़ूड सेफ्टी विभाग ने आटा और किनकी का नमूना भी लिया
स्याना तहसील के केशोंपुर सठला में मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीस में मिला आटा मिलावट का खेल
Fatehpur News : पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़
Breaking-Fatehpur
पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़
शातिर अपराधी शब्बीर कुरैशी के पैर में गोली लगने से हुआ घायल
एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
मौके से तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, मोटरसाइकिल और एक गोवंश हुआ बरामद
अभियुक्त शब्बीर कुरैशी पर गौवध, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई मुकदमे है दर्ज
हथगांव थाना क्षेत्र के चम्पतपुर गांव का मामला
Kanpur News : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनावती मार्ग पर जी. डी.गोयनका पब्लिक स्कूल की बस पलटी
कानपुर-
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनावती मार्ग पर जी. डी.गोयनका पब्लिक स्कूल की बस पलटी
तेज रफ्तार बस ड्राइवर की लापरवाही से डिवाइडर से टकराकर पलटी
बस के पलटने से कई बच्चे और टीचर हुए घायल
स्थानीय लोग और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी
UP Sonbhadra News : रेलवे अंडरपास के डिवाइडर से टकराई बोलेरो गाड़ी
सोनभद्र-
__रेलवे अंडरपास के डिवाइडर से टकराई बोलेरो गाड़ी
__हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
__घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती
__दुद्धी व अनपरा क्षेत्र निवासी थे दोनों युवक
__विंढमगंज थाना क्षेत्र के घीवहीं गांव की घटना
Delhi News : MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाया रौब
दिल्ली:
MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाया रौब
चालान कटाने पर भड़का अमानतुल्लाह खान बेटा
अमानतुल्लाह खान के बेटे का वीडियो वायरल
पुलिस से बोला- अब्बू विधायक हैं मेरे
वीडियो में SHO से बहस करता हुआ नजर आ रहा
मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने पर बाइक उठाकर ले गई पुलिस
MP News : कैबिनेट की मीटिंग के लिए नर्मदा रिट्रीट पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव
महेश्वर : कैबिनेट की मीटिंग के लिए नर्मदा रिट्रीट पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव
मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ पहुंचे बैठक करने
थोड़ी देर में ही शुरू होगी कैबिनेट बैठक
Ayodhya News : जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं-CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे… जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं…”
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में… pic.twitter.com/uZFAb8G2ui
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Bihar News : RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “बिहार में कानून अपना काम करता है। कोई भी घटना होती है तो पुलिस कार्रवाई करती है, कानून अपना काम करता है। तेजस्वी यादव के पिता और माता ने 15 साल तक बिहार पर राज किया, उस समय बिहार में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी थी कि यहां अपहरण उद्योग चलता था। सूर्यास्त के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता था…चाहे वे कुछ भी करें, बिहार की जनता उन पर भरोसा करने वाली नहीं है।”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “बिहार में कानून अपना काम करता है। कोई भी घटना होती है तो पुलिस कार्रवाई करती है, कानून अपना काम करता है। तेजस्वी यादव के पिता और माता ने 15 साल तक बिहार पर राज किया, उस समय बिहार में… pic.twitter.com/q7BZVUAc8a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
Bhopal News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना…
मुख्यमंत्री का बयान….
कांग्रेस ने अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया..
संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया.…
मध्यप्रदेश बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थान वाला प्रदेश है….
इसलिए बाबा साहब अंबेडकर ने जो समानता और सह अस्तित्व की भावना का संदेश दिए उस भावना के आधार पर मध्यप्रदेश बेहतर से बेहतर करने जा रहा है….
कांग्रेस कुछ भी नाटक करें कांग्रेस को जनता सब अच्छे से जानती है…
कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी के साथ क्या किया….
अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया..
संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया.…
नकली घड़ियाली आसूं बहाकर के कांग्रेस चाहेगी उसके पाप पर पर्दा पड़े लेकिन यह संभव नहीं है….
उम्मीद है कांग्रेस इससे सबक लेगी और जनता का दिल जीतने के लिए सच्चे अर्थों में कांग्रेस अपने पुराने अतीत के पाप से माफी मांगते हुए आगे बढ़ेगी…
Vidisha News : शिक्षक ने नाबालिग छात्र के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
विदिशा-
शिक्षक ने नाबालिग छात्र के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
25 से ज्यादा नाबालिग छात्र के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
शिक्षक वीडियो बनाकर छात्रों को ब्लैकमेल करता था
आरोपी शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ने जाते थे छात्र
छात्रों का एक वीडियो लीक होने पर हुआ मामले का खुलासा
परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Maha Kumbh 2025 : 23 जनवरी तक 10.21 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों त्रिवेणी संगम पर लगाई डुबकी
महाकुंभ के दौरान 23 जनवरी तक 10.21 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई: उत्तर प्रदेश सरकार
#MahaKumbh2025 | Till 23rd January, more than 10.21 crore pilgrims have taken a holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj during Maha Kumbh: Uttar Pradesh Government https://t.co/QQMUS2KKMi
— ANI (@ANI) January 24, 2025
Delhi News : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य संसद परिसर में समिति की बैठक के लिए पहुंचे
दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य संसद परिसर में समिति की बैठक के लिए पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य संसद परिसर में समिति की बैठक के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/7NATP87Qes
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
AAP ने चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल पर हमले की शिकायत की
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल पर हमले की शिकायत की है। आप पार्टी का आरोप है कि प्रचार के दौरान केजरीवाल पर कई बार हमला हुआ है।
बिहार: बेतिया के DEO पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
बिहार के बेतिया में बोरी में बांधकर करोड़ों रुपये रखने वाले DEO पर गाज गिरी है। शिक्षा विभाग ने रजनीकांत प्रवीण को निलंबित कर दिया है। अचल संपत्ति के दर्जन भर कागजात मिले। लगभग दो करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।
Wakf Amendment Bill: वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी
वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी जेपीसी की आज सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। जेपीसी 27 या 28 जनवरी को अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंप सकती है। स्पीकर की मंजूरी के बाद रिपोर्ट को आगामी बजट सत्र में लोकसभा में पेश किया जाएगा। वहीं, हुर्रियत चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक आज जेपीसी के सामने पेश होंगे।
Rajpal Yadav father passed away: फिल्म एक्टर राजपाल यादव के पिता का निधन
फिल्म एक्टर राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। वह दिल्ली एम्स में भर्ती थे। राजपाल यादव कल ही थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे। हाल ही में उन्हें और अन्य कलाकारों को जान की धमकी मिली थी।
Delhi Election: अमित शाह कल से दिल्ली में धुआंधार प्रचार करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 जनवरी से दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। वह धुआंधार प्रचार करेंगे। शाह दिल्ली चुनाव में कुल 6 दिन प्रचार करेंगे, जिसमें 8 रैली और 5 रोड शो शामिल है। अमित शाह कुल 13 कार्यक्रम करेंगे।
Sanatan Board: RSS और VHP देश में सनातन बोर्ड बनाने पर सहमत नहीं
सनातन बोर्ड के मुद्दे पर बीएचपी और धर्माचार्यों में फिलहाल सहमति नहीं बनी है. सनातन बोर्ड के मुद्दे पर संघ और विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारी संतों और धर्माचार्यों से बात करेंगे. आज 24 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संतों और धर्माचार्यों से सनातन बोर्ड के मुद्दे पर चर्चा होगी.
Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.5 की रही तीव्रता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप की वजह से किसी जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
President Subianto: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो भारत पहुंचे
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे। सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हैं। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया।
Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर आज जेपीसी की अहम बैठक
वक्फ संशोधन बिल पर आज जेपीसी की अहम बैठक है। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक, 27 या 28 जनवरी को जेपीसी रिपोर्ट सौंपी जा सकती है।
Bihar: मोकामा के हमजा गांव में आज सुबह फिर फायरिंग
बिहार: मोकामा के हमजा गांव में आज सुबह फिर फायरिंग की गई है। मोकामा में मुकेश के घर पर सोनू मोनू गैंग ने गोलीबारी की है। कल अनंत सिंह और सोन मोनू के बीच फायरिंग हुई थी।
Many flights were delayed: कोहरे की वजह से IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट
दिल्ली में कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
statement of saif ali khan: बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया
बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने 16 जनवरी को हुए हमले को लेकर कई सवाल पूछे।
Prayagraj Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ में आज से VHP का सम्मेलन
प्रयागराज महाकुंभ में आज से VHP का सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन चार दिन तक चलेगा। आज केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। बैठक में 13 अखाड़ों और चारों शंकराचार्य को न्योता दिया गया है। इस बैठक में वक्फ और सनातन बोर्ड पर भी चर्चा होगी।
saif attack case: आरोपी शरीफुल की आज कोर्ट में पेशी, खत्म हो रही रिमांड
सैफ पर हमले के मामले में आरोपी शरीफुल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज आरोपी की पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है।
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, धार्मिक स्थलों में शराबबंदी का आएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव खरगोन जिले के महेश्वर में कैबिनेट मीटिंग करेंगे। इस कैबिनेट मीटिंग धार्मिक स्थलों में शराबबंदी का प्रस्ताव आएगा। प्रदेश के कुल 17 शहर, जो धार्मिक नगरी कहलाते हैं। इन शहरों में सभी तरह के शराबबंदी भी रोक लगा दी जाएगी। सरकार धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू करने जा रही है,
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm