विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या की

विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या की

विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 8, 2022 2:57 pm IST

जैसलमेर, आठ नवंबर (भाषा) राजस्थान में जैसलमेर जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में मंगलवार को 25 वर्षीय एक विवाहिता ने पानी के टांके (टैंक) में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि श्यामपुरा गांव में गुड्डी (25) ने मंगलवार सुबह पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल ले गयी ।

उन्होंने बताया कि गुड्डी के परिजनों (मायके वालों) ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में