यौन उत्पीड़न के आरोप में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक गिरफ्तार

Ads

यौन उत्पीड़न के आरोप में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

चेन्नई, 31 मई (भाषा) मार्शल आर्ट्स के एक प्रशिक्षक को सात साल पहले अपनी छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान यहां अन्ना नगर में मार्शल आर्ट्स का स्कूल चलाने वाले केबीराज (41) के रूप में की है।

शहर पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह 2014 में नमक्कल जिले में एक जूडो प्रतियोगिता से कार से लौट रही थी, तब प्रशिक्षक ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। इस शिकायत के आधार पर प्रशिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला का आरोप है कि प्रशिक्षक ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसे धमकी दी कि यदि वह इस बारे में किसी से शिकायत करेगी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसमें बताया गया कि आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, 21 वर्षीय व्यक्ति को ऑनलाइन गेम के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

उसे यहां नोमाबुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा