चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: December 28, 2020 12:42 pm IST

जयपुर, 28 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को पेट में तकलीफ के बाद सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैस्ट्रोएन्ट्रोलोजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को पेट की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी सोनोग्राफी और सिटी स्कैन सहित विभिन्न जांच हुई जिसमें उनकी आंतों में संक्रमण का पता चला है।

डॉ शर्मा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री की पोस्ट कोविड संबंधी जांच भी करवाई गई है। उन्हें एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा नवंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। उन्हें कोविड डेडिकेटेड अस्पताल आरयूएचएस में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया था जहां से उन्हें कुछ दिन बाद छुट्‌टी दे दी गई थी।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में