मेडिकल पेशेवर मधुमेह पर शोध में योगदान दें : केंद्रीय मंत्री

मेडिकल पेशेवर मधुमेह पर शोध में योगदान दें : केंद्रीय मंत्री

मेडिकल पेशेवर मधुमेह पर शोध में योगदान दें : केंद्रीय मंत्री
Modified Date: March 21, 2026 / 02:18 pm IST
Published Date: March 21, 2026 2:18 pm IST

चेन्नई, 21 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने युवा मेडिकल पेशेवरों से अपील की कि उन्हें मधुमेह पर शोध में योगदान देना चाहिए।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एमवीकॉन 2026’ के उद्घाटन के दौरान मधुमेह पर शोध में उनके योगदान के लिए एमवी हॉस्पिटल फॉर डायबिटीज ने ‘एमवी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सम्मेलन के तहत कार्यशालाएं, घाव की सफाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण, उन्नत घाव देखभाल तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि वह स्वयं को तमिलनाडु के ऋणी महसूस करते हैं और ‘एमवी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2026’ पाना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मंत्री ने इस अवसर पर युवा पेशेवरों को मधुमेह पर शोध को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में