तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये
Modified Date: June 14, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: June 14, 2026 9:53 pm IST

हैदराबाद, 14 जून (भाषा) तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रविवार तड़के 3.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया गया कि भूकंप देर रात 2:26 बजे आया।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जिले के कोठागुडेम, पालोंचा और अन्य इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए।

सूत्रों ने बताया कि संपत्ति को नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में