दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 8, 2021 6:25 am IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के मौसम संबंधी आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भाषा

जोहेब प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में