राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस
Modified Date: December 12, 2022 / 11:24 am IST
Published Date: December 12, 2022 11:24 am IST

जयपुर, 12 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के चुरू में रविवार रात तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात को जोधपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि शेष संभागों में यह लगभग सामान्य रहा।

इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 6.0 डिग्री, करौली में 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 7.7 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.9 डिग्री और वनस्थली (टोंक) में 10 डिग्री व सीकर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में