अगले तीन दिनों में बंगाल में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है: आईएमडी

अगले तीन दिनों में बंगाल में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है: आईएमडी

अगले तीन दिनों में बंगाल में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है: आईएमडी
Modified Date: November 18, 2025 / 05:08 pm IST
Published Date: November 18, 2025 5:08 pm IST

कोलकाता, 18 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा।

इसमें कहा गया है कि अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दार्जिलिंग 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा, जबकि एक अन्य हिमालयी शहर कलिम्पोंग 12 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले का श्रीनिकेतन 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में