विधानसभा अध्यक्ष के बाद इस मंत्री ने भी दिया इस्तीफा, अचानक लिए फैसले से गरमाई सियासत
सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष के पद छोड़ने के तीन दिन बाद शहरी विकास एवं आवास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया
Chhattisgarh Five new districts
गंगटोक, सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष के पद छोड़ने के तीन दिन बाद शहरी विकास एवं आवास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ेंः ‘साजिशें मुझे नहीं तोड़ पाएंगी’ CBI ने घर पर दी दस्तक तो ट्वीट कर बोले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
अरिथांग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक उप्रेती ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पी एस तमांग को सौंपा। उप्रेती ने मुख्यमंत्री को दिए अपने त्यागपत्र में कहा है, ‘‘मैं तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से अपना त्यागपत्र देता हूं। मैं आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। मैं मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपके मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’
सिक्किम में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है। इससे पहले, 16 अगस्त को सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एल बी दास ने इस्तीफा दे दिया था। उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना है। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 अगस्त को होना है।
और भी है बड़ी खबरें…

Facebook


