लड़की से मिलने पर नाबालिग की पिटाई
लड़की से मिलने पर नाबालिग की पिटाई
चंडीगढ़, 25 मई (भाषा) पंजाब के मुक्तसर जिले में कुछ लोगों ने 17 साल के लड़के की सिर्फ इसलिए कथित रूप से पिटाई करके उसका सिर मूंड़ दिया, क्योंकि उससे मिलने एक लड़की उसके घर आयी थी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को मलोट कस्बे के रविदास नगर में हुई, जब किशोर के घर उसकी 16 साल की दोस्त आयी थी।
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार को इसकी सूचना मिलने पर वो उसे अपने घर ले गए और बाद में स्थानीय लोगों ने लड़के की पिटाई की।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़के को भीड़ से बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
भाषा अर्पणा दिलीप
दिलीप

Facebook


