यहां के मुख्यमंत्री की बेटी की रौब, अस्पताल के भीतर डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, अब पिता को मांगनी पड़ी माफी

यहां के मुख्यमंत्री की बेटी ने डॉक्टर के साथ की ये हरकत, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, CM ने मांगी माफी , Mizoram cm apologizes

यहां के मुख्यमंत्री की बेटी की रौब, अस्पताल के भीतर डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, अब पिता को मांगनी पड़ी माफी

Mizoram Chief Minister apologizes

Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 20, 2022 10:15 pm IST

आइजोल।  Mizoram cm apologizes : मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपनी बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ किये गए दुर्व्यवहार के लिए शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि वह अपनी बेटी के व्यवहार को किसी भी तरह सही नहीं ठहरा सकते।

मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में एक क्लिनिक में एक डॉक्टर को पीटते देखा जा सकता है। इस घटना से चिकित्सकों में रोष है और शनिवार को आठ सौ से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा नेता, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी, जानिए क्या है वजह

Mizoram cm apologizes : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मिजोरम इकाई के सदस्यों ने आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक एल. हमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि छांगते ने बुधवार को आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लिनिक पर अपॉइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिसपर वह क्रुद्ध हो गईं और उन्होंने हमला किया। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, “हम चाहते हैं कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।”

यह भी पढ़ेंः  रेलवे ने कैंसिल की 115 ट्रेनें, इस दिन रद्द रहेंगी गाड़ियां, यह देखें पूरी लिस्ट

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में