मिजोरम के मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की
आइजोल, एक अप्रैल (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बुधवार को जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि लालदुहोमा ने नवनिर्मित ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपने आधिकारिक आवास पर यह प्रक्रिया पूरी की।
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रविष्टि में सुविधा प्रदान करने के लिए आइजोल नगर निगम (एएमसी), सामान्य प्रशासन विभाग और जनगणना संचालन निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह मंत्री के. सपडांगा और सार्वजनिक विकास मंत्री वनलल्हलाना ने भी सुबह स्वयं-गणना प्रक्रिया पूरी की।
भारत की मौजूदा और 16वीं जनगणना में स्व-गणना प्रणाली शुरू की गई है, जिससे लोग जनगणना पोर्टल के माध्यम से जानकारी जमा कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह एक सुरक्षित वेब-आधारित सुविधा है, जिसके द्वारा उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पहले 16 भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
मिजोरम में स्व-गणना की अवधि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक है।
भाषा तान्या सुरभि
सुरभि

Facebook


