मिजोरम ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, धोखाधड़ी करने वाले आवेदक निशाने पर
मिजोरम ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, धोखाधड़ी करने वाले आवेदक निशाने पर
आइजोल, तीन जुलाई (भाषा) मिजोरम सरकार ने कई आवेदनों के साथ जाली दस्तावेज मिलने के बाद फर्जी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य के कर विभाग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि जांच के बाद कई संदिग्ध जीएसटी पंजीकरण की जानकारी मिली, जिनमें आवेदकों ने या तो ऐसे दस्तावेज दिए जिनका सत्यापन नहीं हो सकता था या ऐसे पते दिए जहां कोई वाणिज्यिक गतिविधि नहीं हो रही थी।
विभाग ने कहा कि जोखिम-आधारित जांच, डेटा विश्लेषण और भौतिक सत्यापन के दौरान ये अनियमितताएं सामने आईं।
बयान के मुताबिक मिजोरम माल एवं सेवा कर अधिनियम- 2017 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की जा रही है।
कर विभाग ने संपत्ति मालिकों और कारोबारियों से अपील की है कि वे जीएसटी पंजीकरण के लिए पहचान के दस्तावेज़, घर या प्रतिष्ठान का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दूसरी निजी जानकारी बिना सही जांच-पड़ताल के साझा न करें।
भाषा धीरज राजकुमार
राजकुमार

Facebook


