Rakesh Yadav Expelled From Congress: कांग्रेस के इस नेता पर बड़ा एक्शन, पार्टी ने इतने साल के लिए किया निष्कासित, PCC चीफ पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Rakesh Yadav Expelled From Congress: इंदौर कांग्रेस ने राकेश यादव को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Rakesh Yadav Expelled From Congress: कांग्रेस के इस नेता पर बड़ा एक्शन, पार्टी ने इतने साल के लिए किया निष्कासित, PCC चीफ पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Rakesh Yadav Expelled From Congress/Image Credit: AI

Modified Date: July 3, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर कांग्रेस ने राकेश यादव को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
  • राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
  • राकेश यादव के इस्तीफे के बाद उनके निष्कासन का आदेश जारी किया गया है।

Rakesh Yadav Expelled From Congress: इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, इंदौर कांग्रेस ने राकेश यादव को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद ही उनके निष्काशन का आदेश सामने आया है। इंदौर शाह अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने राकेश यादव के निष्काशन का आदेश जारी किया है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि, राकेश यादव की गतिविधियां पार्टी के ख़िलाफ़ थी और कई बार उन्हें व्यवहार सुधारने की समझाईश दी गई थी। इसके बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधयां कर रहे थे और इसी वजह से उन्हें निष्काषित कर दिया गया है।

राकेश यादव ने दिया था पार्टी से इस्तीफ़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जताई थी। राकेश यादव ने कहा कि, कांग्रेस का मीडिया डिबेट में नहीं जाने का फैसला समझ से परे है। (Rakesh Yadav Expelled From Congress) उन्होंने आगे कहा कि, जब पार्टी के नेता टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर ही नहीं जाएंगे तो जनता तक अपनी बात कैसे पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से पार्टी को नुकसान हो रहा है और कार्यकर्ताओं में भी निराशा बढ़ रही है।

दलाली करने वाले पीसीसी अध्यक्ष बने हुए हैं: राकेश यादव

Rakesh Yadav Expelled From Congress: वहीं इस्तीफे का ऐलान करते हुए राकेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘पट्टी बंधी हुई है, उन्होंने दुर्योधन पैदा कर दिए हैं ,पूरे मध्य प्रदेश में जो पूरी कांग्रेस खा गए हैं। इस स्थिति में अब संभव नहीं है कि कांग्रेस में रहकर कोई जनहित के काम किए जाएं। इसलिए मैं आज सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की घोषणा कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, आज तक मैंने जो लड़ाई लड़ी, ईमानदारी से कांग्रेस के लिए लड़ी। भविष्य में जहां भी मुझे काम का मौका मिलेगा, ईमानदारी से काम करूंगा। मेरा काम राजनीति में पैसा कमाना नहीं है, मेरा काम नाम कमाना और जनसेवा करना है। जो धंधा करते हैं, जो दलाली करते हैं, वो पीसीसी अध्यक्ष बने हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.